जम्मू के रेल हेड स्थित बीएसएनएल कार्यालय में लगी आग, आधे घंटे में पाया काबू
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रेल हेड कॉम्प्लेक्स के पास बाहु प्लाजा स्थित भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) कार्यालय के बेसमेंट में सोमवार सुबह आग लगने से परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की प्रारंभिक वजह एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट होना बताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस दौरान कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों को एहतियातन बाहर निकाला गया।
फिलहाल आग से हुए नुकसान और किसी के घायल होने के संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। संबंधित विभाग आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)