सेहरिया आदिवासी समुदाय पर दबंगो ने किया प्राण घातक हमला

वन भूमि को लेकर दो गुटो मे संघर्ष, राजनीति के दबाब मे नही हुई ठोस कार्यवाही बमोरी थाना अंतर्गत मूंदोल गांव में यादव एवं सहरिया समाज के बीच जमीन विवाद में बमोरी पुलिस ने दोनों पक्षों पर क्रॉस FIR दर्ज कर ली है। 

Tuesday, September 19, 2023 - 19:45
Updated: 3 years ago
0
सेहरिया आदिवासी समुदाय पर दबंगो ने किया प्राण घातक हमला

गुना। (आरएनआई) बमोरी विकासखंड के ग्राम मूंदोल में सहरिया आदिवासी वन विभाग की जमीन पर  पिछले कई सालों से कब्जा है उसी को यादव समाज के लोग अपना क़ब्ज़ा बता रहे हैं । जिसके चलते यादव समाज के लोगों ने आदिवासी महिलाओं पर हमला कर दिया जिसमें आधा दर्जन घायल महिला जिला अस्पताल में भर्ती है।

एक व्यक्ति के हाथ में कुल्हाड़ी की चोट लगी है । बमोरी पुलिस ने दोनों पक्षों का क्रॉस मामला दर्ज कर जाच में लिया है। वतादे कि एक और मध्यप्रदेश शासन सेहरिया आदिवासी समाज को अति पिछड़ी जाति का दर्जा दे रही है और इस वर्ग के लिए विभिन्न विभिन्न योजनाओ के माध्यम से लाभ दे रही है। किंतु इसके विपरीत गुना जिले की बमोरी तेहसिल के ग्राम मुंदोल मे देखने को मिला। 

यहाँ सेहरिया आदिवासी परिवार बड़ी संख्या मे वन भूमि की जमीन को वर्षो से जोतते आ रहे है और उक्त भूमि के अलावा इन लोगो से पास अन्य प्रकार की भूमि जीवन उपार्जन के लिए नही है। वही ग्राम मुंदोल मे यादव समाज के लोग उक्त काबिज बाली भूमि से सेहरिया आदिवासी परिवारों को बेदखल करना चाहते है इसके चलते दिनांक 18-09-2023 को लगभग 5 बजे यादव समाज के लोग एक राय और एक मत होकर सेहरिया आदिवासियों प्राण घातल हमला कर दिया जिससे सेहरिया समाज की कुछ महिलाएं और पुरुष गंभीररूप से घायल होकर जिला हॉस्पिटल मे उपचाररत है। 

सेहरिया आदिवासी समाज पूर्व मे भी उक्त लोगो की शिकायत बमोरी थाना प्रभारी, पुलिस अधीक्षक गुना कलेक्टर गुना को लेखी शिकायत कर चुके हैं।

किंतु उक्त शिकायतों पर कार्रवाई न होने से आरोपियों के हौसले इतने बुलंद हो गए की वह बड़ी घटना करने से भी नही चूके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User