उत्तम उद्योग व्यापार मंडल ने ईओ को सौंपा ज्ञापन, रेहड़ी पटरी दुकानदारों की समस्याओं का निराकरण कराने की मांग

Saturday, September 20, 2025 - 20:29
Updated: 1 year ago
0
उत्तम उद्योग व्यापार मंडल ने ईओ को सौंपा ज्ञापन, रेहड़ी पटरी दुकानदारों की समस्याओं का निराकरण कराने की मांग

फतेहपुर (आरएनआई) शनिवार को उत्तम उद्योग व्यापार मंडल ने नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी को रेहड़ी पटरी वालों की समस्या एवं नवरात्रि में साफ सफाई हेतु ज्ञापन सौंपा। 

प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी एवं जिलाध्यक्ष मनोज साहू ने दिए गए ज्ञापन में मांग किया कि शहरी क्षेत्र में रेहड़ी, पटरी में सब्जी आदि बेंचने वालों को यातायात के बाधक के रूप मे चिन्हित कर प्रताड़ित एवं अपमानित किया जाता है। इन सभी को विभिन्न क्षेत्रों में स्थान आवंटित करने का कष्ट करें जिससे उनके साथ-साथ स्थानीय नागरिकों को पास में ही दैनिक उपभोग की वस्तु प्राप्त हो सके और इनका जीवकोपार्जन भी होता रहे। पचास नंबर गेट पर बने पुल के पुनर्निर्माण के कारण उसे आगामी कुछ महीनों के लिए बंद किया जा रहा है जिससे वर्मा तिराहा/अटल तिराहा के पास रोड पर सब्जी बेंचने वालो को गढ़ीवा स्थित नाले वाली रोड पर या किसी उचित जगह स्थानांतरित कर उक्त स्थान पर सड़क किनारे बैरीकेटिंग लगाकर बोर्ड में निषिद्ध क्षेत्र की सूचना अंकित करवाने का कष्ट करें जिससे वे सभी प्रशासनिक कार्यवाही से सुरक्षित रहते अपने घर वालो का भरण पोषण कर पाएं। रोडवेज बस स्टॉप पर जहां बसे खड़ी होती हैं वहां बैरीकेटिंग पिलर लगवाएं जाएं जिससे बसों का संचालन अंदर से होगा और वहां जाम की समस्या से निजात मिलेगी। नवरात्र पर्व एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर साफ सफाई एवं प्रकाश की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएं। नालियों में कीटरोधक दवा का छिड़काव एवं फॉगिंग नियमित कराएं। शहर के विभिन्न बाजारों में पार्किंग सुविधा, शौचालय, फुटपाथ डिवाइडर व्यापारी हित में आबंटित किया जाए। इस मौके पर संदीप श्रीवास्तव, जय किशन, प्रशांत सिंह चौहान, अनिल महाजन सहित अन्य उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User