प्रबुद्ध वर्ग समाज को दिशा देने में सक्षम व अग्रणी: अर्चना पांडेय

Saturday, September 20, 2025 - 20:30
Updated: 1 year ago
0
प्रबुद्ध वर्ग समाज को दिशा देने में सक्षम व अग्रणी: अर्चना पांडेय

फतेहपुर (आरएनआई) शहर के जेल रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में शनिवार को सेवा पखवाड़ा अभियान के अन्तर्गत प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री व छिबरामऊ से विधायक अर्चना पांडेय उपस्थित रहीं। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत का डंका विश्व भर में बज रहा है। उसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा समर्पण, सिद्धान्तों की ताकत लगी है जिसमें सदैव राष्ट्र प्रथम की विचारधारा प्रवाहित है। वह सदैव ही देश को आन्तरिक सम्पन्नता सम्पन्न व वाह्य रूप से सामरिक दृष्टि से मजबूती को लेकर दिन रात मेहनत की जाती है। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने की। श्री पाल ने केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा संचालित अनेक जनहितकारी कार्यक्रमों को संचालित किया जा रहा है। पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने कहा कि आज भारत में भारतीयता के बोध की जिम्मेदारी प्रबुद्ध वर्ग द्वारा बखूबी निभाई जा रही है। भाजपा सदैव ही प्रबुद्धजनों का आदर सम्मान करती आ रही है। संचालन महामंत्री पुष्पराज पटेल ने किया। इस मोके पर अर्चना त्रिपाठी, अपर्णा सिंह गौतम, देवाशीष पटेल, विक्रम सिंह चंदेल, सिद्धार्थ दीक्षित, उदय लोधी, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, नीरज सिंह, प्रवीण सिंह, दिनेश तिवारी खलीफा, कुलदीप भदौरिया, सुधा मौर्या, विजय प्रताप सिंह, अमित शिवहरे, मोना शुक्ला, पवन मिश्रा, प्रदीप गर्ग, विनोद गौतम, स्वरूप राज सिंह जूली, अमित मिश्रा नीटू, अवनीश मौर्य, अरूण शुक्ला, राजू पाल भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User