इन्दौर पुलिस को नगर निगम घोटाले के आरोपी की 15 मई तक मिली रिमांड, पूछताछ जारी, 3 आरोपी अभी फरार

Sunday, May 12, 2024 - 21:05
Updated: 2 years ago
0
इन्दौर पुलिस को नगर निगम घोटाले के आरोपी की 15 मई तक मिली रिमांड, पूछताछ जारी, 3 आरोपी अभी फरार

इंदौर (आरएनआई) इंदौर नगर निगम के बहुचर्चित करोड़ों रूपए के घोटाले में 25 हजार के इनामी अभय राठौर के पकड़े जाने के बाद पकड़े गए आरोपियों की संख्या 9 हो गई है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक इस कांड में कुल 12 आरोपी बनाए गए हैं, जिनमें से अभी 3 आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार हैं, जिन्हें पकड़ना अभी बाकी है।

विस्तारपूर्वक पूछताछ जारी
इंदौर नगर निगम में फर्जी बिल लगाकर करोड़ों रुपए का घोटाला करने वाले मामले में 25 हजार रूपए के इनामी अभय राठौर को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एटा से गिरफ्तार किया था, जिसेक बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस दौरान पुलिस को 15 मई तक आरोपी का रिमांड मिला है, जिससे पुलिस अब हर एक बिंदु पर आरोपी से विस्तारपूर्वक पूछताछ कर रही है।

एडिसनल डीसीपी ने कही यह बात
एडिशनल डीसीपी के अनुसार अभी तक दर्ज मुकदमे में 12 आरोपी बनाए गए हैं। वहीं, तथ्य सामने आने के बाद आरोपियों के बढ़ने की बात भी मीडिया से कहीं। नामजद 12 आरोपियों में से 9 आरोपियों को पुलिस अब तक गिरफ्तार कर चुकी है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने की कवायद लगातार जारी है। अभय राठौर से रिमांड पर पुलिस बैंक खातों की जानकारी और बैंक से हुए ट्रांसफर की जानकारी निकालने में जुटी है। इसके अलावा घटना में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इस तरह के सवाल भी पुलिस द्वारा पूछी जा रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User