इंदौर में 30 किन्नरों ने जहर पीकर किया आत्मघाती प्रयास, कई की हालत गंभीर

Oct 16, 2025 - 14:25
 0  351

इंदौर (आरएनआई): इंदौर के नंदलालपुरा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि किन्नरों के आपसी विवाद के चलते एक गुट के लगभग 30 सदस्य जहर पी गए। इनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

राहत और कार्रवाई
पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस सहित वाहनों के माध्यम से किन्नरों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, जहर पीने की घटना स्थानीय विवाद के कारण हुई।

कुछ देर पहले ही विवाद के दौरान दो मीडियाकर्मियों द्वारा एक किन्नर के साथ अनुचित व्यवहार करने का मामला भी सामने आया था।

कई दिनों से चल रहे किन्नरों के इस विवाद के कारण पहले भी एसआईटी गठित की जा चुकी है, लेकिन बड़े अधिकारी के ट्रांसफर के बाद एसआईटी अब चुप बैठी है।

प्रशासन की प्रतिक्रिया
पुलिस और स्थानीय प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं और प्रभावित किन्नरों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0