फतेहगढ़ थाना पुलिस ने 20 घंटे में सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, तीन हत्यारोपित गिरफ्तार

Oct 16, 2025 - 21:02
Oct 16, 2025 - 21:02
 0  189

गुना (आरएनआई) जिले के फतेहगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जयनारायण शर्मा और उनकी टीम द्वारा थानांतर्गत ग्राम बलखण्‍डी में ग्राम बरमन सोसायटी निवासी मृतक मान सिंह भिलाला का शव संदिग्‍ध अवस्‍था में एक पेड़ पर लटका हुआ मिलने के मामले में तत्‍परता से कार्यवाही कर अंधे कत्‍ल का शीघ्रता से राजफास करते हुए प्रकरण में तीनों हत्‍यारोपित गिरफ्तार कर जेल भेज दिये हैं।

 08 अक्‍टूबर को जिले के फतेहगढ़ थानांतर्गत ग्राम बलखण्‍डी में एक खेत की मेड़ पर बहेड़ा के पेड़ पर एक व्‍यक्ति की लाश लटके होने की सूचना मिलने पर फतेहगढ़ थाना पुलिस तत्‍काल मौके पर पहुंची और लाश व घटना स्‍थल का बारीकी से मौका मौआयना किया। शव की पहचान मान‍ सिंह पुत्र जुवान सिंह भिलाला उम्र 55 साल निवासी ग्राम बरमन सोसायटी थाना फतेहगढ़ के रूप में हुई । प्रारंभिक जांच पर मृतक के सिर में चोट के निशान होकर खून बहना पाया गया, जिससे घटना संदिग्‍ध प्रतीत हुई थी एवं पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई ।

 पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के द्वारा उक्त घटना को चुनौती के रुप में लिया और मामले में हर पहलुओं पर सूक्ष्मता से जांच कर प्रकरण का शीघ्र खुलासा किए जाने के निर्देश दिए गए । निर्देशानुसार फतेहगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जयनारायण शर्मा द्वारा अपनी टीम के साथ मामले की गहनता से जांच की गई । प्रकरण की प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर, आंख व शरीर में अन्‍य जगह चोट के निशान पाए गए एवं घटनास्थल का मौका मुआयना करने पर मौके से कुछ जरूरी साक्ष्‍य जप्त किये गये । मृतक का पीएम कराया गया, जिसकी रिपोर्ट में डॉक्टर ने मृत्यु का कारण गला दबने से होना लेख किया । जांच के दौरान मृतक के परिजनों व अन्‍य साक्षियों के कथन लिए गए, जिसमें उनके द्वारा मृतक को अंतिम बार ओजम भिलाला, अमर सिंह भिलाला एवं मुकेश भिलाला निवासीगण ग्राम बरमन सोसायटी के साथ देखा जाना बताया एवं इन पर ही हत्‍या कर लास को पेड़ पर लटकाने का शक व्‍यक्‍त करते हुए कि कहा कि इनके द्वारा मृतक पर तंत्र-मंत्र करने का अरोप लगाया जाता था और जो पूर्व में मृतक से विवाद भी कर चुके थे और उसे गांव छोड़कर जाने की धमकी देते थे । पुलिस ने जांच के दौरान तकनीकि उपकरणों की मदद ली गई, जिसमें मृतक एवं तीनों संदेहियों के बीच घटना से पूर्व लगातार संपर्क होना पाया गया । प्रकरण की संपूर्ण जांच में साक्षियों के कथनों एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर ओजम भिलाला, अमर सिंह भिलाला व मुकेश भिलाला के द्वारा ही मान सिंह भिलाला की हत्‍या कर शव को पेड़ पर लटका देना पाये जाने पर दिनांक 15 अक्‍टूबर को तीनों आरोपितों के विरूद्ध फतेहगढ़ थाने में अप.क्र. 260/25 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू की ।

 फतेहगढ़ थाना पुलिस द्वारा आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की गई और इसमें तत्परता से कार्यवाही करते हुए मात्र 20 घंटों के भीतर ही तीनों आरोपितों 1-ओजम सिंह पुत्र वेल सिंह भिलाला उम्र 28 साल, अमर सिंह पुत्र अन सिंह भिलाला उम्र 30 साल एवं 3-मुकेश पुत्र इंडा उर्फ लाल सिंह भिलाला उम्र 19 साल निवासीगण ग्राम बरमन सोसायटी थाना फतेहगढ़ जिला गुना को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपना जुर्म स्‍वीकारते हुए बताया कि मान सिंह भिलाला तंत्र-मंत्र करता था, जिससे उनके परिवार के लोग अक्‍सर बीमार बने रहते थे, उनके द्वारा मान सिंह से कई बार तंत्र-मंत्र छोड़ देने और गांव से चले जाने का बोला गया, लेकिन वह नहीं मान रहा था । इसलिए उनके द्वारा मान सिंह की हत्‍या करने की योजना बनाई और दिनांक 07 अक्‍टूबर को उनके द्वारा मान सिंह को कॉल कर पूछा तो वह सिरसौद में था, फिर वह सिरसौद पहुंचे और मान सिंह को घर छोड़ने का बोलकर उसे मोटर सायकिल पर बिठा लिया और रास्‍ते में बलखण्‍डी गांव के पास उसके गले में तोलिया डालकर खींचा तो वह मोटर सायकिल से नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर में चोट लग गई थी और फिर वह उसे खींचकर रोड़ से अंदर खेत में ले गए और तोलिया से गला दवाकर एक पेड़ पर लटका दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने प्रकरण में तीनों आरोपी गिरफ्तार कर जिन्‍हें आज न्‍यायालय पेश किया, जहां से उन्‍हें जेल भेज दिया है।

  अंधे कत्‍ल के उपरोक्त पेंचीदा और चुनौतीपूर्ण प्रकरण को शीघ्रता से सुलझाने में फतेहगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जयनारायण शर्मा और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0