आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की कार्यशाला आयोजित हुई
मुंगावली (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की कार्यशाला बैठक आयोजित की गई यह बैठक मल्हारगढ़ रोड़ मंडल उपाध्यक्ष की निज निवास पर आयोजित हुई जिसमें सर्व प्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण किया जिसके बाद बैठक का उद्देश्य प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप स्वदेशी को बढ़ावा देना है
कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष नागेंद्र परिहार द्वारा महामंत्री रामबाबू दुबे को संयोजक एवं अविनाश यादव एवं सौरभ सक्सेना को आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान का सहसंयोजक मनोनीत किया।
तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष दीपक पालीवाल एवं जिला महामंत्री नरेश ग्वाल रहे जिसमें जिलापाध्यक्ष और महामंत्री द्वारा भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए रहे आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में बताया कि यह केवल एक आंदोलन नहीं बल्कि आत्मनिर्भर भारत का मूल मंत्र है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)