खनिज विभाग द्वारा रैत के अवैध उत्‍खनन/परिवहन पर ट्रैक्टर ट्राली किये जब्‍त

Sep 29, 2025 - 20:00
 0  27
खनिज विभाग द्वारा रैत के अवैध उत्‍खनन/परिवहन पर ट्रैक्टर ट्राली किये जब्‍त

गुना (आरएनआई) कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं खनिज अधिकारी सचिन वर्मा के मार्गदर्शन में आज खनिज अमले ग्राम जाखौदा पर सिंध नदी के किनारे रेत का अवैध उत्खनन/परिवहन की शिकायत प्राप्त होने पर आकस्मिक छापामार कार्यवाही की गयी। कार्यवाही के दौरान एक खाली ट्रैक्टर ट्राली आयसर 485 बिना नंबर के मौके पर जब्त कर थाना आरोन में अभिरक्षा में सौंपा गया। विदित हो कि ग्राम जखौदा में ग्रामवासियों द्वारा दिनांक 10 सितम्‍बर को खनिज एवं राजस्व दल के साथ जबरदस्ती वाहनों को छुड़ा ले गये थे, जिनके विरूद्ध एफआईआर भी दर्ज की गई थी। आज पुनः खनिज दल द्वारा कार्यवाही कर प्रकरण दर्ज किया गया है।
कार्यवाही में प्रभारी खनिज निरीक्षक विजय कुमार चक्रवर्ती, सैनिक राम मोहन रघुवंशी, सैनिक ओम बाबू, सैनिक रामरतन जाटव एवं जितेंद्र करैया उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0