अगले 50 घंटे ‘तांडव’ मचाएगी बारिश: गुना सहित 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के 16 जिलों में अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया है...।
भोपाल (आरएनआई) एमपी के भोपाल शहर में मौसम के कई रंग एक साथ दिखाई दे रहे हैं। बीते दिन शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बौछारें पड़ी। बारिश के बाद दिन में हल्की धूप भी रही, इसके कारण पूरे दिन लोग उमस से बेहाल नजर आए। मानसून की विदाई के पहले शहर में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया है। इस समय विदर्भ की ओर एक सिस्टम एक्टिव है। इससे कभी बादल तो कभी बारिश और धूप की स्थिति बन रही है। आने वाले दो से तीन दिन में बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा 20° उत्तर/69° पूर्व, वेरावल, भरूच, उज्जैन, झाँसी, शाहजहाँपुर और 30° उत्तर/81° पूर्व से होकर गुज़र रही है। निम्न दाब क्षेत्र, खंभात की खाड़ी और निकटवर्ती क्षेत्रों पर अवस्थित है और इससे जुड़ा चक्रवातीय परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर की ऊंचाई पर सक्रिय है एवं ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है। इसके सौराष्ट्र से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते रहने और 1 अक्टूबर के आसपास उत्तर-पूर्व अरब सागर में सक्रिय होकर एक अवदाब में परिवर्तित होने की संभावना हैं।
एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और निकटवर्ती क्षेत्रों में माध्य समुद्र तल से 1.5 से 5.8 किमी की ऊंचाई के मध्य सक्रिय है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। एक अन्य ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण 30 सितंबर को उत्तरी अंडमान सागर में सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 1 अक्टूबर के आसपास उत्तरी और संलग्न मध्य बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है। जिसे दो दिन बारिश के आसार जताए जा रहे है।
मौसम विभाग ने बड़वानी, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर जिलों सहित भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा जिलों में तेज बारिश का यैलो अलर्ट जारी किया है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



