आज लगेगा नेत्र शिविर

Jun 24, 2025 - 19:24
Jun 24, 2025 - 19:29
 0  81

खागा, फतेहपुर (आरएनआई) किशनपुर नगर के राजेन्द्र प्रसाद मिश्र जिलाध्यक्ष, जिला चेयरमैन बिंदा प्रसाद अग्रहरि, जिला कोषाध्यक्ष कुंवारे सिंह के नेतृत्व में उप्र उद्योग व्यापार मंडल एवं उप्र उद्योग व्यापार मंडल किशनपुर द्वारा प्रत्येक माह की पच्चीस तारीख को किशनपुर कस्बे में जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्र के मकान में बुधवार को प्रातः नौ बजे से एक बजे तक निःशुल्क विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें समाजसेवी व्यापारी रोहित अग्रवाल, राजू मिश्र, व्यापार मंडल के कार्यवाहक नगर अध्यक्ष रामबाबू जायसवाल, युवा नगर अध्यक्ष राजा अग्रवाल, श्यामलाल आदि व्यापारी बंधु नेत्र शिविर में सहयोग करेंगे। सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय जानकी कुण्ड चित्रकूट के कुशल डॉ के नेतृत्व में जानकी कुण्ड चित्रकूट से डाक्टर की टीम जांचोपरांत मोतियाबिंद नेत्र रोगियों को शिविर से निशुल्क किराया खाना दवा के लिए बस द्वारा लें जा कर सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय जानकी चित्रकूट में लेंस प्रात्यारोपण के बाद पुनः नेत्र शिविर किशनपुर निःशुल्क छोड़ दिया जाता है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0