सड़क पर मिट्टी डाल भागा ठेकेदार, बारिश में कैद हुए लोग
खागा, फतेहपुर (आरएनआई) खागा तहसील क्षेत्र की यमुना तटवर्ती पचास वर्षों से बदहाल खस्ताहाल सड़क रामपुर थुरियानी बहियापुर कैनाल मार्ग सड़क संघर्ष सीमित की अथक प्रयासों से ग्राम विकास मंत्रालय से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत हुआ था। इस मार्ग पर शासन द्वारा 549.88 लाख का बजट टेंडर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा कानपुर बिरहाना जीवी कंपनी को 5.50 किलोमीटर सड़क 7 दिसंबर 2025 अवधि तक पूर्ण करने के लिए प्रस्तावित हुआ था। कार्यदायी संस्था कंपनी ठेकेदार द्वारा निर्माणाधीन सड़क पर संमतलीकरण मिट्टी डलवाने का कार्य करने के बाद बीते तीन माह मार्च से निर्माणाधीन सड़क को अधूरे अधर में छोड़कर संस्था ठेकेदार फरार हो गए। कार्यदाई संस्था ठेकेदार के प्रति ग्रामीणों में जमकर रोष छाया है। बहियापुर थुरियानी कैनाल मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ो गांवों के स्कूली बच्चे राहगीर दैनिक कामकाजी व्यवसायी मार्ग से निकलते हैं। खस्ताहाल सड़क पर मिट्टी पड़ जाने से रास्ता दलदल में तब्दील हो गया है। जिस पर बारिश के दिनों बड़े छोटे वाहनों का गुजरना तो दूर पैदल निकलना भी दुश्वार है। आधा अधूरा सड़क का निर्माण कार्य छोड़कर समयानुसार गुणवत्तापूर्ण कार्य न होने से क्षेत्रवासियों राहगीरों ग्रामीणों में जमकर लापरवाह कार्यदाई संस्था कंपनी ठेकेदार के प्रति जमकर रोष छाया है। सड़क संघर्ष सीमित के संरक्षक किसान नेता धर्मेंद्र दीक्षित, माधव, सुनीत कुमार, कैलाश यादव, अयोध्या यादव, दिनेश गुप्ता, राजू वर्मा, रामबली निषाद, रघुराज निषाद, गोली पासवान, देवीदयाल प्रजापति, दयाराम प्रजापति सहित सैकड़ो किसानों ने एकजुट हो आंदोलन की चेतावनी देते हुए जिलाधिकारी से जल्द सड़क का कार्य शुरू कराने व लापरवाहों पर कार्यवाही की मांग की है। मामले के बाबत ग्रामीण अभियंत्रण विभाग अभियंता सरोज कुरील से उपरोक्त के संबंध मे जानकारी चाही गई। तकनीकी नेटवर्किंग समस्या के चलते संपर्क नहीं हो सका।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

