अवैध तरीके से भूमि की नाप कराए जाने की सीएम से शिकायत

Saturday, August 30, 2025 - 20:15
Updated: 1 year ago
0
अवैध तरीके से भूमि की नाप कराए जाने की सीएम से शिकायत

फतेहपुर (आरएनआई) हसवा विकास खण्ड की ग्राम पंचायत करनपुर मजरे रामपुर थरियांव के रमेश व चंद्रेश पुत्रगण स्व0 देशराज ने सीएम को शिकायती पत्र भेजकर भूमि की अवैध तरीके से नाप कराए जाने की शिकायत की है। 

सीएम को भेजे गए पत्र में दोनों भाईयों ने बताया कि उनकी एक किता भूमि स्थित हाईवे गाटा संख्या 5718 रामपुर थरियांव परगना हसवा के पश्चिम स्थित जुड़ा रकबा गाटा संख्या 5717 जो अचक है। उक्त दोनों गाटो में भवन निर्माण भी है जो आंशिक आबादी को दर्शाता है। साथ ही गाटा संख्या 5718 भी दर्ज है। बताया कि गाटा संख्या 5717 के कास्तकार रजपाल पुत्र बद्री निवासी ग्राम भारतपुर ने कूटनीति के चलते वाद को अपने पक्ष में करा लिया। नक्शे में भी परिवर्तन कराकर वर्तमान राजस्व निरीक्षक तिलक दत्त मिश्रा के साथ मिलीभगत करके हमारे मृतक पिता को पार्टी बनाकर हदबंदी कराने की कोशिश की। जिसमें उन्होने वाद दाखिल कर खारिज कराया लेकिन पुनः रजपाल ने पत्थरगड़ी की नाप के लिए वाद दाखिल किया। जिसके तहत 29 अगस्त को पत्थरगड़ी की नाप होनी थी। जिसकी जानकारी व सम्मन हमको नहीं दिया बल्कि 28 अगस्त को बारह बजे राजस्व निरीक्षक ने मेरे पुत्र वरवन से डायरी में हस्ताक्षर कराकर कहा कि कल पत्थरगड़ी की नाप होगी। पीड़ित पक्ष ने मांग किया कि अवैध नाप में सम्मिलित रजपाल व राजस्व निरीक्षक तिलक दत्त मिश्रा के कार्यों की जांच कराकर दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User