फतेहपुर मंगी मकबरा विवाद: कोर्ट में सुनवाई, अगली तारीख 10 सितंबर तय

Saturday, August 30, 2025 - 20:16
Updated: 1 year ago
0
फतेहपुर मंगी मकबरा विवाद: कोर्ट में सुनवाई, अगली तारीख 10 सितंबर तय

फतेहपुर (आरएनआई) शहर के आबूनगर रेड़इया स्थित मंगी मकबरे के मामले की रेस्टोरेशन कोर्ट ने शनिवार को सुनवाई की। दोनों पक्षों की दलीलों को कोर्ट ने सुना और दस सितंबर को अगली सुनवाई के लिए तिथि तय की है। 

बताते चलें कि आबूनगर रेड़इया स्थित मंगी मकबरे को हिंदूवादी संगठनों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने ठाकुर जी विराजमानम मंदिर बताते हुए ग्यारह अगस्त को मंदिर पहुंचने का आहवान किया था। जिस पर बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठनों के लोगों के साथ-साथ भाजपाई मंगी मकबरा पहुंचे और बैरीकेटिंग तोड़ते हुए मकबरे की कुछ मजारों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस मामले पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मकबरे के चारों ओर तीन फेस में बैरीकेटिंग कराते हुए सील कर दिया था। इतना ही नहीं बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी बल भी तैनात किया गया था। जो आज भी मकबरे की सुरक्षा में तैनात हैं। कोर्ट ने सुनवाई की तिथि दस सितंबर तय कर दी है। मकबरा मंगी बनाम रामनरेश के बाबत मुकदमा विचाराधीन है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User