अवैध क्लिनिक को बंद करने के दिये निर्देश

Oct 31, 2025 - 20:54
Oct 31, 2025 - 21:06
 0  108
अवैध क्लिनिक को बंद करने के दिये निर्देश

गुना (आरएनआई) कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर के मार्गदर्शन में आज गुना मुख्यखंड चिकित्सा अधिकारी गुना डॉ. शिल्पा टांटिया के नेतृत्व में आरबीएस के चिकित्सक डॉ नीरज रघुवंशी, बीईई धर्मेंद्र मौर्य द्वारा ग्राम टकनेरा में प्रिंस क्लीनिक का निरीक्षण किया गया। जिसके संचालक इंद्रसेन यादव थे, जिनकी शैक्षणिक योग्यता चिकित्सा सेवा योग नहीं पाई गई। उनके पास आईव्ही, सिरिंज एवं अन्य दवाइयां सेंटर पर पाई गई। जो उनके द्वारा राधा कृष्ण मेडिकल स्टोर म्याना से खरीदी गई थी। मौके पर टीम द्वारा पंचनामा बनाकर क्लिनिक को बंद करने के निर्देश दिए एवं भविष्य में इस प्रकार का कार्य न करने हेतु चेतावनी दी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0