कलेक्टर ने किया क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक का निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

Friday, October 31, 2025 - 20:55
Updated: 12 months ago
0
कलेक्टर ने किया क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक का निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

गुना (आरएनआई) कलेक्टर ने आज जिला चिकित्सालय के क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक बिल्डिंग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ट्रॉमा वार्ड, ऑपरेशन थिएटर, प्री एवं पोस्ट ऑपरेशन रूम, सर्जिकल आईसीयू सहित अन्य कक्षों का अवलोकन किया। कलेक्टर ने बिल्डिंग के सभी पेंडिंग कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल की छत का भी निरीक्षण कर उसकी साफ-सफाई कराने एवं गेट लगाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण उपरांत कलेक्टर ने रेड क्रॉस सभागार में जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों एवं स्टाफ के साथ बैठक ली। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए सभी अपूर्ण कार्यों की एक सटीक सूची तैयार कर शीघ्रता से पूरा किया जाए, ताकि आगामी दिनों में क्रिटिकल केयर ब्लॉक का सुचारू रूप से संचालन प्रारंभ किया जा सके। एवं शिफ्टिंग की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ाई जा सके।

कलेक्टर ने स्वच्छता व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा “यह प्रयास निरंतर जारी रहना चाहिए, जब तक कोई व्यक्ति थूकने से पहले सोचे पड़े।” उन्होंने मातृत्व (मेटरनिटी) वार्ड में विशेष रूप से साफ-सफाई और व्यवस्था पर ध्यान देने के निर्देश दिए। पेयजल व्यवस्था को लेकर उन्होंने सभी पानी की टंकियों की सफाई कराने के निर्देश दिए। 108 एंबुलेंस सेवा के संबंध में कलेक्टर ने कहा इसकी दैनिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए और यदि कोई ड्राइवर लापरवाही करता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जहां-जहां जगह मिले वहां प्लांटेशन भी करना शुरू कर दें। अस्पताल कैंपस में भी कुछ ग्रीन पार्ट अच्छा लगता है। 

निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्रीमती शिवानी पांडे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर, सिविल सर्जन डॉ. आर.एस. रघुवंशी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने कहा जिला चिकित्सालय की सभी सेवाओं को बेहतर बनाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्पष्ट उद्देश्य है आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User