मोबाईल कोर्ट’ के माध्यम से किया जा रहा भूमि संबंधित विवादों का निराकरण

Oct 31, 2025 - 20:53
Oct 31, 2025 - 21:06
 0  243
मोबाईल कोर्ट’ के माध्यम से किया जा रहा भूमि संबंधित विवादों का निराकरण

गुना (आरएनआई) कलेक्टर के निर्देशन में ‘मोबाईल कोर्ट’ अंतर्गत भूमि संबंधी विवादों का आपसी सहमति के आधार पर निराकरण किया जा रहा है।

इसी क्रम में कलेक्‍ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में प्राप्‍त हुये आवेदन के निराकरण हेतु मोबाइल कोर्ट के माध्यम से तहसील आरोन के ग्राम देवमढ़ी स्थित शासकीय भूमि सर्वे न. 218/316  रकवा 1.045 हेक्टेयर भूमि के अंश रकबे पर अनावेदक राजकुमार रघुवंशी पुत्र वीरेंद्र रघुवंशी द्वारा किए गए अतिक्रमण को राजस्व दल द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

इस मोबाइल कोर्ट की कार्यवाही में तहसीलदार धीरेन्द्र गुप्ता,राजस्व निरीक्षक बृजेंद्र सिंह, हल्का पटवारी महेन्द्र सिंह किरार एवं पुलिस बल मौके पर  उपस्थित रहा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0