अवैध उत्‍खनन मामले में पोकलेन मशीन को किया गया जब्त

Friday, May 19, 2023 - 21:00
0
अवैध उत्‍खनन मामले में पोकलेन मशीन को किया गया जब्त

गुना। अवैध उत्खनन परिवहन पर कार्यवाही करते हुए खनिज अधिकारी दीपक सक्सेना द्वारा राघौगढ तहसील के ग्राम नौहर में अवैध रूप से मिट्टी/कोपरा का उत्खनन करते हुये एक पोकलेन मशीन कोवेल्को 140 को जप्त किया गया। जप्त की गई कोवेल्को मशीन 140 को जप्त कर सुरक्षार्थ जंजाली चौकी में रखा गया। कार्यवाही के पूर्व एक ट्रेक्टर ट्राली पंजीयन क्रमांक एमपी 08 एए 9474 अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पकडा गया। जिसे पुलिस लाइन में सुरक्षार्थ रखवाया गया। अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुये दो ट्रेक्टर ट्राली जप्त की गई जो अनिल यादव पुत्र श्री रघुवीर यादव ग्राम सिंगवासा थाना केंट के सुरक्षार्थ रखा गया तथा एक ट्रेक्टर ट्राली एवं अवैध मिट्टी का खनन में संलिप्त पोकलेन पर कार्यवाही की गई। उक्‍त कार्यवाही में तहसीलदार राघौगढ एवं थाना आरोन द्वारा भूमिका निभायी गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User