अब विकास रथ बमोरी एवं चांचौडा विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण कर दे रहे हैं योजनाओं की जानकारी

Thursday, September 21, 2023 - 19:38
Updated: 3 years ago
0
अब विकास रथ बमोरी एवं चांचौडा विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण कर दे रहे हैं योजनाओं की जानकारी

गुना। (आरएनआई) म.प्र.शासन जनसंपर्क संचालनालय भोपाल द्वारा तैयार करवाये गये विकास रथ ‘’विकास किया है, विकास करेंगे’’ थीम पर जिले में गांवों का भ्रमण कर शासन की जनकल्‍याणकारी योजनाओं और विकास गतिविधियों का एलईडी के माध्‍यम से प्रचार प्रसार कर रहे है।

आज से विधानसभा बमोरी एवं चांचौडा के ग्रामों एवं कस्‍बों में विकास रथ भ्रमण कर रहे हैं । इसी क्रम में विकास रथ द्वारा विधानसभा बमोरी के ग्राम टोली, पाडोन, वर्धा, नर्वदा कुम्‍हारी, चकारी,, तथा विधानसभा चांचौडा़ के नगर एवं वार्डो में विकास रथ ने भ्रमण कर, एलईडी के माध्‍यम से शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया। इन गांवों के भ्रमण दौरान विकास रथ द्वारा म.प्र. तब और अब, मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण, लाडली बहना सेना, कृषि सिंचाई स्‍व सहायता समूह, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना पर आधारित वीडियो फिल्‍में भी प्रदर्शित की गई। साथ ही जिले के विकास पर आधारित फिल्‍म का प्रदर्शन भी किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User