अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय, संग्रह, परिवहन एवं जहरीली शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही

75,300 रुपये मूल्‍य की अवैध मदिरा और मोटरसाइकिल जप्त।

Thursday, September 21, 2023 - 19:43
Updated: 3 years ago
0
अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय, संग्रह, परिवहन एवं जहरीली शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही

गुना। (आरएनआई) नरेश कुमार चौबे आबकारी उपायुक्त ग्वालियर के निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय, संग्रह, परिवहन एवं जहरीली शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी श्री जगन्नाथ किराड़े ने बताया कि 21 सितंबर 2023 को वृत्त गुना-1 प्रभारी मोहनीस शर्मा आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा ग्राम टकनेरा, म्याना में एवं वृत्त चांचौड़ा प्रभारी राधाकिशन आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा ग्राम पुरा बकान्या, टांडी, पेंची मंडी, बड़कुआ, मोगरा आदि गांवों में आबकारी बल के साथ दबिश दी गयी। 

आबकारी विभाग की टीम को देखकर आरोपी भाग खड़े हुए । उक्त दबिशों में कुल 102 लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा एवं 600 किलोग्राम गुड़ महुआ लाहन जप्त किया गया । उक्त अवैध मदिरा का अनुमानित मूल्य 75 हजार तीन सौ रुपये है, एवं एक मोटरसाइकिल जप्त की गई जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 50 हजार है। आरोपियों विजय सिंह एवं केशव सिंह के विरुद्ध आबकारी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किये गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User