अब कंकाली माता के दर्शन होंगे सुलभ, पंचायत मंत्री ने स्वीकृत कराई साड़े छह करोड़ से बनने वाली दो सड़कें

Wednesday, April 12, 2023 - 18:30
Updated: 4 years ago
0
अब कंकाली माता के दर्शन होंगे सुलभ, पंचायत मंत्री ने स्वीकृत कराई साड़े छह करोड़ से बनने वाली दो सड़कें

गुना। बमौरी क़स्बे सहित आस पास के क्षेत्र की आस्था का केंद्र कंकाली माता मंदिर पहुँचकर माता के दर्शन करना अब भक्तों के लिये सुलभ हो गया है।प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं बमौरी विधायक महेंद्र सिंह सिसोदिया के प्रयासों से बमौरी मुख्य सड़क से मंदिर प्रांगण तक की आधा किमी लंबी सड़क स्वीकृत हो गई है।पिछले नवरात्र के दौरान पंचायत मंत्री जब अपनी बमौरी विधानसभा भ्रमण पर थे तब वे कंकाली माता के दर्शन के लिए पहुँचे तो ऊबड़खाबड़ रास्ते पर माता के भक्तों को पेड़ भरते हुए देखकर चिंतित हुए वहीं उपस्थित भक्तों ने उनसे सड़क की माँग कर दी थी।
पंचायत मंत्री के कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार लोक निर्माण विभाग भोपाल द्वारा दो सड़कों की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई जिसने बमौरी मुख्यमार्ग से कंकाली माता मंदिर तक की 0.58 किमी लंबाई लागत 38.50 लाख रुपये एवं एक अन्य सड़क उदयपुरी रोड से ग्राम सकतपुर होते हुए गडरिया कोडर रोड 4.80 किमी लंबी 6.25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क हैं।इन बहूप्रतीक्षित सड़कों की स्वीकृति से नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के प्रति हर्ष व्यक्त करते हुए आभार ज्ञापित किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User