अध्यापक की पिटाई से छात्रा के कान से वह निकला खून, छात्रा ने कोतवाली में दी तहरीर

Friday, September 22, 2023 - 17:40
Updated: 3 years ago
0
अध्यापक की पिटाई से छात्रा के कान से वह निकला खून,  छात्रा ने कोतवाली में दी तहरीर

शाहाबाद, हरदोई। शाहाबाद नगर क्षेत्र के एक विद्यालय में अध्यापक ने एक छात्रा के कान पर तमाचा जड़ दिया जिससे छात्रा के कान से खून बहने लगा। छात्रा के कान से खून निकलने के बाद अध्यापक भयभीत हो गया और आनन फानन में एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले जाकर उसका इलाज कराया। घायल छात्रा ने कोतवाली में अध्यापक के खिलाफ तहरीर दी है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम झोथूपुर निवासी उदयवीर की 17 वर्षीय पुत्री शिखा शाहाबाद नगर क्षेत्र के श्रीहर्ष पांडे आदर्श इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा है। बकौल छात्रा वह अपने क्लास में बैठी थी। पीछे की कुछ छात्राओं ने शोरगुल किया तो क्लास टीचर रामकुमार ने उसे खड़ा कर दिया और अचानक तेजी के साथ उसके कान पर थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ जड़ते ही छात्रा के कान से खून निकलने लगा। अध्यापक रामकुमार भयभीत हो गया। आनन फानन में अध्यापक एक प्राइवेट चिकित्सक के पास छात्रा को लेकर गया और उसका इलाज करवाया। घायल छात्रा ने शाहाबाद कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि अध्यापक रामकुमार ने उसे रंजिश के चलते पीटा जिससे उसके कान से खून निकलने लगा और बाद में धमकी भी दी अगर कहीं शिकायत की तो और पीटूंगा। छात्रा काफी भयभीत है डर की वजह से वह स्कूल नहीं आ रही है । छात्रा के परिजन उसका शाहजहांपुर से इलाज करा रहे हैं। छात्रा के पिता का कहना है कि उसकी पुत्री को कम सुनाई देने लगा है। छात्रा के पिता ने अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User