हफ्ते भर में दोबारा बीएसएनएल का नेटवर्क आज सुबह से ठप्प

Friday, September 22, 2023 - 19:31
Updated: 3 years ago
0

पुवायां-शाहजहांपुर। (आरएनआई) हफ्ते भर में दोबारा बीएसएनएल का नेटवर्क आज सुबह से ठप्प पड़ा है शाहजहांपुर से पुवाया के बीच ओएफसी केबल कट जाने के कारण तहसील पुवायां के हजारों मोबाइल फोन नेटवर्क के बिना डेड हो गए हैं बीएसएनल का नेटवर्क एवं मोबाइल सिम यूज करने वाले उपभोक्ता बदतर हो चुकी दूरसंचार सेवा से परेशान होकर अब निजी मोबाइल कम्पनी के नेटवर्क के सिम खरीदने के कारण जहां बीएसएनएल के मोबाइल सिम की संख्या दिनोदिन कम होती जा रही है वही निजी कंपनियों के उपभोक्ताओं  की संख्या बढ़ती जारही है बीएसएनल के अधिकारियों द्वारा पुवायां तहसील को डबल नेटवर्क दूरसंचार की लाइन अब तक नहीं जोड़ा जा सका है ताकि अगर एक तरफ का केबल कट जाए तो दूसरी तरफ की लाइन से दूरसंचार सेवा सुचारु बनी रहे जैसा कि जिला शाहजहांपुर में जिला को तीन तरफ की लाइनों से जोड़ रखा गया है जिससे जिला मुख्यालय पर कभी भी बीएसएनल का नेटवर्क खराब नहीं होता है वहीं पुवायां तहसील क्षेत्र के हजारों मोबाइल उपभोक्ता तीन-तीन दिन तक नेटवर्क गायब रहने से कहीं भी बात ठीक नहीं कर सकते हैं लोकल फाल्ट को कुछ घंटे के बजाय कई कई दिन मैं ठीक किया जाता है पुवायां दूरसंचार केंद्र पर केवल एसडीओ असलम खान की तैनात है वह भी दूरसंचार केंद्र पर कभी-कभी उपलब्ध होते हैं उनके स्थान पर एक फोर्थ क्लास संविदा कर्मी बैठा रहता है उक्त समस्या को लेकर प्रभारी जिला दूरसंचार प्रबंधक बृजेश गुप्ता को कॉल किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव भी नहीं की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User