हिन्दी पखवाड़ा अभियान का समापन समारोह संपन्न
उषा पाठक वरिष्ठ पत्रकार
नई दिल्ली (आरएनआई) भाषा अभियान सर्वोच्च न्यायालय इकाई द्वारा 14 सितंबर 2024 से शुरू हुए हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह कल शाम यहां वी० के० कृष्ण मेनन भवन में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर “विधि, न्याय एवं भारतीय भाषाएं” विषय पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति पंकज मित्तल ,शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सचिव एवं भारतीय भाषा अभियान के संरक्षक डा० अतुल कोठरी एवं दिल्ली प्रांत संयोजक राघवेन्द्र शुक्ल ने सहभागियों को संबोधित किया।
इस कार्यक्रम में भारतीय भाषा अभियान के राष्ट्रीय संयोजक जोयदीप रॉय, राष्ट्रीय सह संयोजक कामेश्वर नाथ मिश्र एवं सर्वोच्च न्यायालय में भारतीय भाषा अभियान के संरक्षक धीरेंद्र परमार भी मौजूद थे।
न्यायमूर्ति श्री मित्तल ने भारतीय भाषा अभियान के ध्येय वाक्य मां, मातृभूमि एवं मातृभाषा से अपने संबोधन का आरंभ करते हुए कहा कि बच्चे के मुंह से पहला शब्द माँ, निकलता है और मां के समकक्ष होती है मातृभूमि एवं मातृभाषा। उन्होंने हिंदी भाषा को भारतवर्ष की आत्मा कहा।
न्यायमूर्ति ने बताया कि पिछले कई वर्षों से वे हिंदी के अलावा कोई साहित्य नही पढ़ते। उन्होंने कि जब वो पहली बार इलाहाबाद उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति बने तो उन्होंने हिंदी में शपथ लिया। जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायमूर्ति बनने पर भी उन्होंने हिंदी में शपथ ली थी।एल.एस.
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



