‘हिट एंड रन’ में गई युवक की जान: राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने SP को लिखा पत्र, जांच और मुआवजे की मांग

Tuesday, May 12, 2026 - 16:13
Updated: 6 months ago
0
‘हिट एंड रन’ में गई युवक की जान: राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने SP को लिखा पत्र, जांच और मुआवजे की मांग

गुना_राधौगढ़ (आरएनआई) पूर्व कैबिनेट मंत्री व राघौगढ़ विधायक जयवर्द्धन सिंह ने पुलिस अधीक्षक गुना को पत्र लिखकर भरसूला चौराहा, राघौगढ़ पर तेज रफ्तार पुलिस वाहन से हुई दुर्घटना में जितेंद्र रैकवार, निवासी राघौगढ़ की दुखद मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

कांग्रेस विधायक जयवर्द्धन सिंह ने अपने पत्र में लिखा कि दुर्घटना के पश्चात वाहन चालक एवं उसमें सवार अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा घटनास्थल पर रुककर घायल जितेंद्र रैकवार को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने, एम्बुलेंस बुलाने अथवा उनके परिजनों को सूचना देने के बजाय मौके से किसी आरोपी की तरह "हिट एंड रन" की तर्ज पर मौके से फरार फरार हो जाना अत्यंत गंभीर एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। इस घटना से पीड़ित परिवार, राघौगढ़ क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश व्याप्त हैं।

विधायक जयवर्धन सिंह ने उक्त गंभीर प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषियों पर कठोर एवं न्यायोचित कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा राशि प्रदान किए जाने की मांग की हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User