जनसुनवाई में SP हितिका वासल ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
गुना (आरएनआई) आज 12 मई मंगलवार को गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम स्थित सभागार में जनसुनवाई आयोजित की गई।
जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न अंचलों से आए आवेदकों द्वारा अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत की गईं, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानसिंह ठाकुर, डीएसपी मुख्यालय जमीलउद्दीन सिद्दीकी, एसडीओपी गुना विवेक अष्ठाना, एसडीओपी राघौगढ श्रीमती दीपा डोडवे, एसडीओपी चाचौडा मनोज कुमार झा, डीएसपी आनंद राय, टीआई कोतवाली राजकुमार शर्मा, टीआई कैंट अनूप कुमार भार्गव, टीआई आरोन रविन्द्र सिंह सिकरवार, महिला थाने से उपनिरीक्षक मोना राय आदि अधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती वासल द्वारा प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया तथा उनकी समस्याओं/शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं निश्चित समयावधि में निराकरण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए ।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की शिकायतों के निराकरण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ विधिवत कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)