हिंदू नववर्ष पर हो सकता है एमपी मंत्रिमंडल विस्तार, 3–4 नए चेहरों को मिल सकता है मौका

Monday, March 16, 2026 - 15:38
Updated: 5 months ago
0
हिंदू नववर्ष पर हो सकता है एमपी मंत्रिमंडल विस्तार, 3–4 नए चेहरों को मिल सकता है मौका

मोहन यादव के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत में चर्चाएं तेज हो गई हैं। भाजपा के सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार किया जा सकता है। माना जा रहा है कि हिंदू नववर्ष के मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं और प्रदेश को नई राजनीतिक सौगात मिल सकती है।

बताया जा रहा है कि इस विस्तार में कुछ नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल करने की तैयारी चल रही है। पार्टी संगठन और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए संभावित नामों पर मंथन जारी है। सूत्रों के अनुसार इस बार करीब तीन से चार विधायकों को मंत्री पद की जिम्मेदारी मिल सकती है।

सरकार और संगठन के बीच लगातार बैठकों का दौर जारी है, जिसमें क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया जाएगा। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए सरकार संगठनात्मक संतुलन मजबूत करने के साथ-साथ राजनीतिक संदेश देने की भी तैयारी में है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User