हाईवे पर ट्रक-कार की जोरदार टक्कर, दो गंभीर घायल; डायल-112 ने पहुंचाया अस्पताल

Thursday, March 12, 2026 - 15:42
0
हाईवे पर ट्रक-कार की जोरदार टक्कर, दो गंभीर घायल; डायल-112 ने पहुंचाया अस्पताल

गुना (आरएनआई): मध्य प्रदेश के गुना जिले के राघौगढ़ थाना क्षेत्र में हाईवे पर ट्रक और कार की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद डायल-112 आपात सेवा की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार महाकाल पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर ट्रक और कार की टक्कर हो गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना 12 मार्च 2026 को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को दी गई, जिसके बाद तत्काल राघौगढ़ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

मौके पर पहुंचे डायल-112 स्टाफ सैनिक मुंशी लाल भील और पायलट रवि शर्मा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को वाहन से निकालकर एफआरवी (फर्स्ट रिस्पॉन्स व्हीकल) की मदद से पास के सांडा अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल दोनों घायलों का इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार समय पर मिली सूचना और त्वरित कार्रवाई के कारण घायलों को जल्द अस्पताल पहुंचाया जा सका, जिससे उनकी जान बचाने में मदद मिली। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User