बमोरी में अग्निशमन( फायर ब्रिगेड) की व्यवस्था किए जाने के संबंध में विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र
बमोरी विधायक ऋषि अग्रवाल ने बमोरी विधानसभा क्षेत्र में फायर ब्रिगेड न होने से किसानों को होने वाले नुकसान और जनहानि से बचने के संदर्भ में कलेक्टर को लिखा पत्र विधायक ऋषि अग्रवाल ने मांग करते हुए लिखा है की वर्तमान समय में फसलों की कटाई चल रही है कई गांव में आगजनी की घटनाएं सामने आ चुकी है कई किसानों का नुकसान भी हो चुका है, बमोरी विधानसभा क्षेत्र का जिला मुख्यालय से लास्ट बॉर्डर वाले गांवों की दूरी लगभग 60 से 70 किलोमीटर है, और जिला मुख्यालय से बमोरी की दूरी 50 से 55 किलोमीटर के लगभग है, ऐसी स्थिति में यदि कोई अगजनी घटना क्षेत्र में होती है तो जिला मुख्यालय से अग्निशमन पहुंचने में एक से दो घंटे का समय लग जाता है इस एक से दो घंटे के समय में अग्नि से भारी नुकसान हो जाता है इसी को देखते हुए विधायक ने जिला कलेक्टर से बमोरी मुख्यालय पर 24 घंटे फायर ब्रिगेड तैनात करने की मांग की है और अनुविभाग एवं तहसील जनपद के कलेक्टर स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित कर नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाने के साथ ही नोडल अधिकारियों के मोबाइल नंबर विभिन्न स्तरों पर प्रदर्शित किए जाने की मांग की है!
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)