सिंधिया के प्रयासों से अशोकनगर और कोलारस को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात, दो प्रमुख ट्रेनों के स्टॉपेज को मंजूरी

Thursday, March 12, 2026 - 15:43
0
सिंधिया के प्रयासों से अशोकनगर और कोलारस को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात, दो प्रमुख ट्रेनों के स्टॉपेज को मंजूरी

नई दिल्ली/अशोकनगर/शिवपुरी (आरएनआई): केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से अशोकनगर और कोलारस क्षेत्र को बेहतर रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात मिली है। भारतीय रेल ने 12 मार्च को अशोकनगर में सोगरिया–दानापुर एक्सप्रेस (19801/02) और कोलारस में उज्जैनी एक्सप्रेस (14309/10) के ठहराव को मंजूरी दे दी है। इससे क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

जानकारी के अनुसार सिंधिया ने 26 फरवरी 2026 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर अशोकनगर और कोलारस में इन ट्रेनों के ठहराव की आवश्यकता को रेखांकित किया था। उनके आग्रह पर रेल मंत्रालय ने त्वरित संज्ञान लेते हुए दोनों स्टॉपेज को स्वीकृति प्रदान कर दी।

अशोकनगर में सोगरिया–दानापुर एक्सप्रेस और कोलारस में उज्जैनी एक्सप्रेस के ठहराव से क्षेत्र के यात्रियों को देश के विभिन्न हिस्सों से बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे दैनिक यात्रियों, छात्रों और व्यापारियों को काफी सुविधा होगी और क्षेत्रीय आवागमन के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

इस फैसले पर सिंधिया ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी मंत्रालय “Whole of Government” दृष्टिकोण के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जिससे देश के विभिन्न क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह निर्णय अशोकनगर और कोलारस की जनता के लिए बड़ी राहत साबित होगा और क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी को और सुदृढ़ करेगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User