हरदोई में सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक, समयसीमा में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

Monday, June 1, 2026 - 12:16
Updated: 2 months ago
0
हरदोई में सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक, समयसीमा में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

हरदोई में सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक, समयसीमा में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

हरदोई (आरएनआई)। विकास योजनाओं की प्रगति और विभागीय रैंकिंग को लेकर शुक्रवार को विवेकानंद सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडबाल की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व एवं विकास कार्यों से जुड़े विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयसीमा के भीतर लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।

सीडीओ ने कहा कि विभागीय योजनाओं की प्रगति बढ़ाने के साथ-साथ राजस्व वसूली पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर खराब प्रगति जनपद की रैंकिंग को प्रभावित कर सकती है, इसलिए सभी विभाग अपनी रैंकिंग सुधारने के लिए गंभीरता से कार्य करें।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागीय पोर्टल पर योजनाओं और कार्यों की सूचनाओं की समय से फीडिंग सुनिश्चित की जाए। बैठक में फैमिली आईडी कार्ड और स्वनिधि योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को सुधार लाने के निर्देश दिए गए।

सीडीओ ने सभी उपजिलाधिकारियों से पुराने वादों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने को कहा। निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान सीएनडीएस को कार्यों में तेजी लाने और प्रगति बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दीपाली भार्गव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संस्कृति द्विवेदी, सभी उपजिलाधिकारी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम तथा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User