हनुमान चौराहा की देर रात बदल गयीं तस्वीर,कलेक्टर द्वारा देर रात मौके पर हनुमान चौराहा का चौड़ीकरण कराकर,कराया गया डामरीकरण

Jun 9, 2024 - 23:59
Jun 10, 2024 - 00:00
 0  4.3k

गुना (आरएनआई)कलेक्टर डॉ सतेंद्र सिंह द्वारा गुना शहर के मुख्य चौराहों को आवागमन की सुविधा की दृष्टि से अतिक्रमण से मुक्त कराकर, सौंदर्यकरण कराने का कार्य सतत जारी है।

इसी क्रम में नपा अधिकारी को सुबह हनुमान चौराह पर डामरीकरण कराने के निर्देश दिए गए थे।जिसका निरीक्षण कलेक्टर द्वारा देर रात किया गया मौके पर ही चौराह के डिवाइडर की फीते से नपती कराकर पार्टीशन हटवाया गया, केंट रोड़ की और स्थित बिजली के खम्बे को शिफ्ट करने के निर्देश डी ई,एमपीईबी को दिए गए।

मंदिर के पीछे स्थित गुमटी के आगे बने चबूतरे व गिलेंटी होर्डिंग को दीवाल के पास व शौचालय को अन्यत्र शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए, इस दौरान नगरपालिका की टीम द्वारा डामरीकरण का कार्य देर रात कराया गया इस दौरान तहसीलदार नगर जी एस बैरवा,मुख्य नगरपालिका अधिकारी तेज सिंह, यातायात पुलिस सहित टीआई बिशेष रूप से उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 3