स्वास्थ्य मंत्री ने करनाल सिविल अस्पताल का किया निरीक्षण

करनाल में दोपहर दो बजे स्वास्थ्य मंत्री कमल गुप्ता ने जिला नागरिक प्रवेश किया और करीब आधे घंटे तक अस्पताल परिसर में ही रहे। सबसे पहले उन्होंने ओपीडी ब्लॉक में स्थापित आयुष विभाग की आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक डिस्पेंसरी का निरीक्षण किया।

Thursday, June 13, 2024 - 15:50
0
स्वास्थ्य मंत्री ने करनाल सिविल अस्पताल का किया निरीक्षण

करनाल (आरएनआई) करनाल जिला नागरिक अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री कमल गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया। नागरिक अस्पताल में मिली कुछ खामियों को दूर करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार को निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री के औचक निरीक्षण से अस्पताल के अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य मंत्री के अस्पताल से जाने के बाद अधिकारियों व कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

वीरवार को दोपहर दो बजे स्वास्थ्य मंत्री कमल गुप्ता ने जिला नागरिक प्रवेश किया और करीब आधे घंटे तक अस्पताल परिसर में ही रहे। सबसे पहले उन्होंने ओपीडी ब्लॉक में स्थापित आयुष विभाग की आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक डिस्पेंसरी का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने आयुष विभाग की ओपीडी को बढ़ाने और दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक रखने की हिदायत दी। इसके बाद उन्होंने सीधे ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया। जहां पर ड्यूटी पर कार्यरत डॉक्टरों व स्टाफ से बातचीत की। ट्रामा सेंटर की ओटी भी देखी। वहीं ट्रामा सेंटर के परिसर में स्वास्थ्य मंत्री ने ओर अधिक सफाई रखने की हिदायत दी क्योंकि यहां पर गंभीर रूप से घायल मरीजों का इलाज होता है। ऐसे में गंदगी होने से उनके स्वास्थ्य पर बहुत असर पड़ता है। इसके बाद मंत्री ने ओपीडी ब्लॉक का निरीक्षण किया। उन्होंने एक-एक कर सभी ओपीडी की जांच की और डॉक्टरों से मुलाकात की।

स्वास्थ्य मंत्री ने नागरिक अस्पताल की डिस्पेंसरी का निरीक्षण किया। डिस्पेंसरी की दवाइयां अल्फाबेट अनुसार क्रमवार लगे होने पर उन्होंने वरिष्ठ फार्मेसी अधिकारी ममता त्यागी व उनकी टीम की तारीफ की। वहीं सेंट्रल स्टोर से वरिष्ठ फार्मेसी अधिकारी राजेश सिंगला से डिस्पेंसरी के लिए पर्याप्त दवाओं का स्टॉक रखने की हिदायत दी। उन्होंने हार्ट, पेन किल्लर सहित अन्य दवाओं का स्टॉक की जानकारी ली।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User