स्वदेशी अपनाओ विदेशी भगाओ का नारा हुआ बुलंद, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक ने किया जनसंपर्क
फतेहपुर (आरएनआई) स्वदेशी अपनाओ-विदेशी भगाओ अभियान के अंतर्गत शनिवार को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता और सहसंयोजक पंकज त्रिपाठी के साथ चैक बाजार में संजय गुप्ता, बृजेश सोनी, संजय जौहरी, विनोद गुप्ता, पप्पन रस्तोगी, संजय मोदनवाल, रज्जन गुप्ता, दिनेश सोनी, शिवांक त्रिपाठी, बलराम लोधी आदि के साथ जनसंपर्क किया और लोगों को जागरूक किया। लोगों को अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ और उससे हम भारतीयों होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया।
क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता ने बताया कि अब अमेरिका की दादागिरी हमारे देश में नहीं चलेगी क्योंकि अब देश की बागडोर प्रधानमंत्री मोदी और निर्मला सीतारमण के हाथ में है। 2030 तक भारत, पूरे विश्व में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। जिस तरह से जीएसटी को कम और सरलीकरण करके दो स्लैब कर दिया गया है इससे जहां एक ओर देश की जनता के ऊपर पड़ने वाले महंगाई के भार को कम किया वही दूसरी ओर व्यापारियों को भी अब जल्द ही जीएसटी की प्रतिपूर्ति होगी। जिससे व्यापार करने में सहजता और सरलता मिलेगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



