स्वतंत्रता दिवस पर गोष्ठी का होगा आयोजन

Saturday, August 5, 2023 - 20:24
Updated: 3 years ago
0

अयोध्या। (आर एन आई) अशफाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान स्वतंत्रता दिवस पर दोपहर 12 बजे से गोष्ठी का आयोजन करेगा। गोष्ठी का विषय होगा "स्वतंत्रता संग्राम के गद्दार"। आयोजन सरयू विहार कालोनी स्थित संस्थान के अध्यक्ष सलाम जाफरी का नये आवास पर किया जाएगा। संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्य कांत पाण्डेय ने कहा कि मौजूदा सत्ताधारी पार्टी और प्रशासन गद्दारों और मुखविरो को छुपाने की नीयत से उनकी अर्थी नहीं निकालने दें रहें हैं जिसके कारण परम्परागत आयोजन में बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि इसी स्थान पर प्रतीकात्मक पुतला दहन भी किया जाएगा।  श्री पाण्डेय ने बताया कि गोष्ठी को अनेक बुद्धिजीवी, पत्रकार तथा नेता संबोधित करेंगे। आयोजन की तैयारी समिति का गठन कर दिया गया है। तीन सदस्यीय समिति में सेक्रेटरी विश्व प्रताप सिंह अंशू, कोषाध्यक्ष अब्दुल रहमान भोलू, विकास सोनकर को सदस्य बनाया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User