अखिलेश यादव से मिले अयोध्या के चौड़ीकरण से प्रभावित पीड़ित सौंपा ज्ञापन

Saturday, August 5, 2023 - 20:24
Updated: 3 years ago
0
अखिलेश यादव से मिले अयोध्या के चौड़ीकरण से प्रभावित पीड़ित सौंपा ज्ञापन
अखिलेश यादव

अयोध्या। (आर एन आई) समाजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष / पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव से मिलकर अयोध्या में चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण में जो निर्मलिकुण्ड गुप्तारघाट में निषाद समाज गौड़ , समाज और दलित तथा यादव समाज के मकानों को सरकार द्वारा अधिग्रहण कर बिना उचित मुआवजा दिए तोड़ा जा रहा है उससे संबंधित ज्ञापन  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  को दिया गया ।
जिसमे मांग की गई कि जिन गरीबों के मकानों और दुकानों को तोड़ा जा रहा है उनको कम से 6 गुना मुआवजा मिले और मकान के बदले उनको ज़मीन दिया जाय और दुकान के बदले दुकान दी जाय या फिर चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग को परिवर्तित कर ब्रिगेडियर हाउस की तरफ से ले जाया जाए जिधर कोई आबादी नहीं है । और उसको गुप्तारघाट की तरफ बनाये गए फोर लेन में जोड़ दिया जाय जिससे कि गरीबों के मकान और दुकान टूटने से बच सके और पौराणिक स्थल निर्मलिकुण्ड और वहाँ बने सीताजी और रामजी के प्राचीन मंदिर को भी टूटने से बचाया जा सके, पूर्व मुख्यमंत्री माननीय  अखिलेश यादव जी ने आश्वाशन दिया कि पीड़ितों की इन सभी मांगो को संसद के सत्र में और विधानसभा के सत्र में जोरदार तरीके से उठाया जाएगा । राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सभी नवनिर्वाचित पार्षदों ने गदा व स्मृति चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद लिया राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदो को जीत की बधाई दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User