बेटे ने दादी और पिता की पिटाई पिता ने दी थाने में तहरीर जाना बाजार

Saturday, August 5, 2023 - 20:23
Updated: 3 years ago
0

अयोध्या। (आर एन आई) दादी की पिटाई कर रहे कलयुगी बेटे को रोकने पहुंचे पिता की भी बेटे ने किया पिटाई, थाने में शिकायत किया है । हैदरगंज थाना क्षेत्र के बैंती ग्राम सभा के कला डीहवा निवासी ग्रामीण मनोरम निषाद शनिवार को हैदरगंज थाने में अपने पुत्र मनोज कुमार निषाद के खिलाफ शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका पुत्र हमेशा उसे और परिवार के लोगों को मारता पीटता रहता है ।  उसका पुत्र  अपनी दादी को बिना किसी बात पर मारपीट रहा था । जब वह अपने पुत्र को रोकने पहुंचा तो उसके पुत्र ने उसकी भी पिटाई कर दिया ।  जिसके बाद मौके पर पहुंचे उसके छोटे पुत्र विनोद ने बीच-बचाव करना चाहा तो उसे भी जान से मारने की धमकी देने लगा । वही इस संबंध में पुलिस ने जांच कार्यवाही शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User