सोनी कॉलोनी में गंदे पानी का सैलाब, वीडियो ने उजागर की गुना नगर पालिका की लापरवाही
गुना (आरएनआई) गुना शहर की सोनी कॉलोनी से गंदे पानी का एक वीडियो सामने आया है, जिसे स्थानीय निवासी ने रिकॉर्ड कर भेजा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में बदबू और गंदगी फैली हुई है। इस हालात के कारण रहवासियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है। नियमित साफ-सफाई के अभाव में नालियां जाम हो रही हैं और गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। रहवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का समाधान कर स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)