नत्थूखेड़ी में जाम नालियों का उफान, बदबू और बीमारियों से त्रस्त रहवासी

Friday, January 9, 2026 - 13:57
Updated: 7 months ago
0

गुना (आरएनआई) नगरपालिका गुना के वार्ड 17 नत्थूखेड़ी में नियमित साफ सफाई ना होने से नालियां जाम होकर ऊफान पर है ।

नगरपालिका सीएमओ को सूचना देने के बावजूद नालियों की सफाई नहीं होने से रहवासी परेशान हैं। दो दिन पूर्व व्हाट्सएप द्वारा प्रभारी सीएमओ को सूचना दी गई थी दो दिन गुजरने के बाद भी स्तिथि जस की तस वनी हुई है कई जगहों पर नालियां जाम हैं और गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जाम हुई नालियों के आसपास छोटें छोटें बच्चें खेलतें रहते है ।

जिससे बदबू और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। विगत कुछ माह पूर्व वार्डो के सफाईकर्मीयों की अदला वदली कर दी गई है वार्ड 17 नत्थूखेड़ी के सफाईकर्मी को अन्य वार्ड में भेज दिया गया है उसके स्थान पर नाममात्र खानापूर्ति के लिए अन्य सफाईकर्मी को भेजा जा रहा है जो नियमित सफाई पर आता नही है ।

विकास पुरुष सिंधिया जी के लोकसभा क्षैत्र में अधिकारियों के ध्यान ना देने से वार्डो के हाल बेहाल होते जा रहे है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User