सैय्यद वाड़ा में बंदरों का आतंक, परेशान है मोहल्ला वासी

Friday, February 16, 2024 - 18:06
Updated: 3 years ago
0
सैय्यद वाड़ा में बंदरों का आतंक, परेशान है मोहल्ला वासी

शाहाबाद-हरदोई।सैय्यद बाड़ा मोहल्ले में बंदरों के बढ़ते हुए आतंक के कारण मोहल्ला वासी काफी परेशान है परंतु लाखों शिकायतों के बाद भी वन विभाग या नगर पालिका परिषद द्वारा बंदरों को पकड़ने का इंतजाम नहीं किया गया है। जिससे सैयद वाड़ा के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। सैयद वाड़ा निवासी संदीप कुमार का कहना है बंदरों की वजह से घरों की छतों पर महिलाओं, बच्चों ने जाना बंद कर दिया है। बढ़ते हुए बंदर आतंक का पर्याय बन चुके हैं। बंदर घर से कपड़े उठा ले जाने के साथ-साथ खेतों में भी काफी नुकसान कर रहे हैं। बंदरों ने अब तक दर्जनों महिलाओं पुरुषों और बच्चों को काटा है। लोगों ने तमाम बार वन विभाग और पालिका प्रशासन के अधिकारियों से बंदरों को पकड़वाने की गुजारिश की लेकिन बंदर नहीं पकड़े जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User