सुलतानपुर: सांसद मेनका ने रक्षा मंत्री से भेंट कर दिया धोपाप ब्रांड का गिफ्ट

सांसद ने रक्षा मंत्री को दी महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की जानकारी, जिले में गठित 15386 समूहों में जुड़ी 177437 महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर। 

Friday, February 16, 2024 - 18:48
Updated: 3 years ago
0
सुलतानपुर: सांसद मेनका ने रक्षा मंत्री से भेंट कर दिया धोपाप ब्रांड का गिफ्ट

सुल्तानपुर (आरएनआई) पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने शुक्रवार को भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके सरकारी आवास 17 अकबर रोड,नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान श्रीमती गांधी ने रक्षा मंत्री को अपने संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर अन्तर्गत पौराणिक धार्मिक स्थल धोपाप ब्रांड के नाम पर  समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किये गये विभिन्न उत्पादों जैसे  साबुन, अगरबत्ती, धुपबत्ती, मल्टीग्रेन आटा सहित दर्जनों प्रोडक्ट की टोकरी भेंट की‌।

सांसद मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी दी कि सांसद श्रीमती गांधी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को वार्ता के दौरान अवगत कराया कि भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना एनआरएलएम के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा उनके प्रयास से धोपाप नाम से दर्जनों उत्पाद जैसे धूपबत्ती, अगरबत्ती,पूजन सामग्री, साबुन, मेहंदी, मल्टीग्रेन आटा, हैंडवॉश आदि तैयार कराया जा रहा है।इन उत्पादों के माध्यम से गांव की गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। सांसद ने रक्षा मंत्री को अवगत कराया कि उनके संसदीय क्षेत्र में 15386 महिला समूह का गठन हुआ है।जिसमें 157437 महिलाएं सदस्य हैं।सांसद श्रीमती गांधी ने रक्षा मंत्री को बताया की सेवा क्षेत्र में आधारित अजीविका में महिलाओं को प्रशिक्षित कर 897 महिलाओं को बीसी सखी,955 विद्युत सखी,121बैंक सखी, 1164 समूह सखी व 700 महिलाएं आजीविका समूह में काम कर आर्थिक रूप से मजबूत व आत्मनिर्भर बन रही हैं।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User