सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत महाविद्यालय में रक्तदान एवं परीक्षण शिविर आयोजित
मुंगावली (आरएनआई) मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शासकीय गणेश शंकर विद्यार्थी महाविद्यालय, मुंगावली में दिनांक 26 सितम्बर 2025 को रक्तदान एवं रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्वास्थ्य विभाग एवं रेड रिबन क्लब जिला अशोकनगर के सहयोग से महाविद्यालय के नवीन भवन में संपन्न हुआ। शिविर में शासकीय चिकित्सालय मुंगावली से डॉ. महेंद्र सिंह बैस, लेब टेक्निशियन फूलजेन्स तथा जिला चिकित्सालय अशोकनगर से डॉ. माहिया, लेब टेक्निशियन नितेश यादव, आईटीसी काउंसलर ब्रजपाल यादव, लेब टेक्निशियन संदीप एवं गोलू उपस्थित रहे महाविद्यालय के प्राध्यापकों में डॉ. करन सिंह, डॉ. रंजीत सिंह, डॉ. आनंदी यादव, डॉ. प्रवीण पांडे सहित स्टाफ सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। वहीं विद्यार्थियों में कपिल कुमार, नीलेश अहिरवार एवं वाजिद राइन ने रक्तदान किया तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने रक्त परीक्षण कराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. सचिन सिंह ने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है जिससे किसी जरूरतमंद को जीवनदान मिल सकता है, अतः सभी को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। इस अवसर पर ब्रजपाल यादव ने एचआईवी/एड्स से संबंधित जागरूकता जानकारी प्रदान की। डॉ. महेंद्र सिंह बैस ने रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों का खंडन करते हुए बताया कि रक्तदान से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति सुरक्षित रूप से रक्तदान कर सकता है। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के प्रभारी डॉ. करन सिंह राजपूत ने किया। कार्यक्रम में डॉ. गब्बर सिंह लोधी, श्री मनोज ठाकुर सहित महाविद्यालय का संपूर्ण स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

