सुकमा में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार बरामद
सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने माओवादियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया। माना जा रहा है कि नक्सली सुरक्षाबलों को भारी नुकसान पहुँचाने की तैयारी में थे, लेकिन समय रहते कार्रवाई से उनकी साज़िश नाकाम हो गई।
सुकमा (आरएनआई) नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने माओवादियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया, जहाँ से दो बड़े बीजीएल लांचर सहित भारी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद किए गए।
जिला बल सुकमा और कोबरा 203 बटालियन की संयुक्त टीम को नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद 26 सितंबर को कैम्प मेट्टागुड़ा से टीम ईरापल्ली और कोईमेंटा के जंगल-पहाड़ियों की ओर रवाना हुई। सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों की गुप्त हथियार फैक्ट्री का पता चला, जिसे सुरक्षाबलों ने नष्ट कर दिया।
वरिष्ठ अधिकारियों ने इस सफलता को नक्सल उन्मूलन की दिशा में बड़ा कदम बताया है। सुरक्षाबलों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाइयाँ आगे और तेज की जाएँगी, ताकि क्षेत्र से नक्सलवाद की जड़ों को पूरी तरह खत्म किया जा सके।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



