सीएमओ के हस्तक्षेप से एक माह बाद हटा नालियों का कचरा
वार्ड क्रमांक 17 नत्थूखेड़ी स्थित गुरुकुल स्कूल के पास एक माह से सड़क पर पड़े नालियों के कचरे को आखिरकार हटवा दिया गया।
1 जून को बारिश से पहले वार्डवासियों ने स्वयं नालियों की सफाई कर कचरा सड़क किनारे रखा था। कचरा न उठने की शिकायत नवागत सीएमओ से की गई थी साथ ही खबरें भी प्रकाशित हुईं थी । जिन पर संज्ञान लेते हुए सीएमओ के निर्देश पर नगरपालिका अमले ने मौके पर पहुंचकर सफाई कर्मचारियों से कचरा उठवाया।
स्थानीय निवासी पूरन शर्मा एवं वार्डवासियों ने सीएमओ एवं नगरपालिका प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर कार्रवाई से बारिश में जलभराव का खतरा टला।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)