सीएम हेल्पलाइन और लंबित पत्रों को गंभीरतापूर्वक तत्परता से करें निराकरण: कलेक्टर श्री बैंस

खनिज और स्वास्थ्य विभाग को सीएम हेल्पलाइन में उत्तर संतोषजनक न मिलने पर नोटिस, अन्य अधिकारियों को भी नोटिस जारी करने निर्देश। 

Tuesday, January 16, 2024 - 20:10
Updated: 3 years ago
0
सीएम हेल्पलाइन और लंबित पत्रों को गंभीरतापूर्वक तत्परता से करें निराकरण: कलेक्टर श्री बैंस

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर अमनबीर सिंह बैंस की अध्‍यक्षता में कलेक्‍ट्रेट के सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक,अपर कलेक्टर मुकेश कुमार शर्मा समस्‍त अनुविभागीय अधिकारी सहित विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में सर्व प्रथम सीएम हेल्प लाइन की समीक्षा की गई। जिसमें "डी" ग्रेडिंग वाले अनुसूचित जाति और जन जाति विभाग, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, वन, पिछड़ा वर्ग, खनिज और क़ृषि विभाग को 3 दिवस में अपनी ग्रेडिंग सुधार करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान सीएम हेल्प लाइन में खनिज और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

ऐसे अन्य विभाग जिनकी विगत सप्ताह की तुलनात्मक प्रगति कम रही हैं, उन्हें भी नोटिस जारी किये जावें। जिला शिक्षा अधिकारी को राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृति के पंजीयन में रूचि न लेने, बीईओ चांचौड़ा मामले में एफआईआर नहीं करने और अपने प्रतिनिधि को बिना जानकारी के बैठक में भेजने पर नाराजगी व्यक्त की गई और कारण बताओ नोटिस जारी करने और अनुशासनात्मक कार्यवाही के प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा के दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियो की समग्र पोर्टल पर आधार ई- केवायसी की प्रगति गुना एवं मधुसूदनगढ़ की संतोषजनक नहीं पाए जाने पर सम्बंधित समग्र सुरक्षा अधिकारी के वेतन पर रोक लगाने के  निर्देश उप संचालक सामाजिक न्याय को दिए गये। इसके पश्चात समय सीमा के लंबित पत्रों की विभागवार समीक्षा की गई और निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए गये।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User