जनसुनवाई में आये आवेदकों से व्यक्तिगत रूप से कलेक्टर ने चर्चा कर अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश

Tuesday, January 16, 2024 - 20:08
Updated: 3 years ago
0
जनसुनवाई में आये आवेदकों से व्यक्तिगत रूप से कलेक्टर ने चर्चा कर अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश

गुना (आरएनआई) कलेक्टर अमनवीर सिंह बैंस द्वारा कलेक्‍ट्रेट जनसुनवाई कक्ष में प्रात: 11 बजे से जनसुनवाई में आये आवेदकों से व्यक्तिगत रूप से चर्चा कर अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए गए।

उल्लेखित हैं कि जनसुनवाई में अपनी समस्या को लेकर आये आवेदकों के लिए नयी व्यवस्था प्रारंभ की गयी हैं।

 जिसके कारण जनसुनवाई की व्यवस्था में किए गए नवाचार से लोगों की शिकायतों के निराकरण को गति मिली हैं। हर सप्ताह जनसुनवाई मे आवेदकों की भीड़ बढ़ती जा रही है। इस दौरान आवेदक जनसुनवाई में उपस्थित सम्बंधित विभाग प्रमुख के पास पहुंचे रहे हैं। 

विभाग प्रमुख आवेदक की समस्‍या को गंभीरतापूर्वक सुनकर आवेदन पर अपनी अनुशंसा टीप लिख रहे हैं। इसके बाद बारी-बारी से आवेदक कलेक्टर के पास पहुंचते हैं। 

कलेक्टर द्वारा निराकरण की टीप सहित आवेदकों को शिकायत के निराकरण की वस्तुस्थिति से अवगत कराया जाता है।
 
जनसुनवाई से पूर्व कलेक्टर द्वारा विगत जनसुनवाई के आवेदनों के निराकरण की संबंधित अधिकारियों से विस्‍तृत समीक्षा की गयी। 

आज आयोजित जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक तथा अपर कलेक्टर मुकेश कुमार शर्मा सहित समस्‍त जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User