सीएम राइज मॉडल स्‍कूल गुना में समर कैंप का हुआ रंगारंग समापन

Saturday, May 18, 2024 - 20:05
Updated: 2 years ago
0
सीएम राइज मॉडल स्‍कूल गुना में समर कैंप का हुआ रंगारंग समापन

गुना (आरएनआई) प्रदेश के सभी सीएम राइज स्कूलों के साथ सीएम राइज मॉडल स्कूल गुना में भी 01 मई से 17 मई के मध्य 12 दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया तथा दिनांक 17 मई को जिला शिक्षा अधिकारी सीएस सिसोदिया,सहायक संचालक राजेश गोयल, सुश्री प्रेरणा गुप्ता,आसिफ खान, सेवा निवृत प्राचार्य एसपी नाना, अभिभावकों, शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति में समापन समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में बच्चों द्वारा तैयार किए गए आर्ट वर्क, नृत्य आदि प्रस्तुत किए गए तथा अतिथियों द्वारा सभी बच्चों को प्रमाणपत्र तथा मेडल से सम्मानित किया गया। विद्यालय में आयोजित समर कैंप में इंडोर खेल,पेंटिंग और समाकालीन तथा अर्द्ध शास्त्रीय नृत्य सिखाए गए। प्रतिदिन रोचक गतिविधियों तथा योग कक्षाएं भी संचालित की गई। कैंप में एक दिवस हेल्थ एंड वेलनेस को समर्पित किया गया जिसमे मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी गुना ग्रामीण डॉ. शिल्पा टांटिया ने अपना व्याख्यान दिया तथा सभी बच्चों को उपहार प्रदान किया। अभिभावकों द्वारा भी कैंप की भूरी भूरी प्रशंसा की गई।

समापन समारोह के अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बच्चों को बधाई दी गई, उन्होंने सीएम राइज स्कूल मॉडल गुना को जिले हाई स्कूल परीक्षा में सर्वाधिक सफलता तथा पूरे संभाग में ज्वेल ऑफ द डिविजन स्कूलों की सूची में स्थान प्राप्त करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा की सीएम राइज भविष्य के स्कूल हैं जिनकी शुरुआत बेहद शानदार गतिविधियों एवं शानदार रिजल्ट से हुई है। सहायक संचालक प्रेरणा गुप्ता ने कहा कि समर कैंप बच्चों में तनाव तो कम करता ही है,उन्हें नए सत्र के लिए तैयार भी करता है ,वे इस बहाने स्कूल से जुड़े रहते हैं। अन्य अतिथियों द्वारा भी कैंप के बच्चों तथा शिक्षकों को भी बधाई दी गई।

इस अवसर पर प्रशिक्षक शिक्षकों ऋतिक नामदेव, क्षितिजा कोकाटे,देवेंद्र शर्मा, संतोष दुबे को भी सम्मानित किया गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User