सिविल अस्पताल का डॉक्टर था नशे में... अधीक्षक से हुआ विवाद, वीडिया वायरल

Tuesday, May 21, 2024 - 21:38
Updated: 2 years ago
0
सिविल अस्पताल का डॉक्टर था नशे में... अधीक्षक से हुआ विवाद, वीडिया वायरल

भोपाल (आरएनआई) मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर आ रही है। जहाँ बैरागढ़ सिविल अस्पताल के अधीक्षक और डॉक्टर के बीच विवाद का वीडिया वायरल हो रहा हैं। विवाद की वजह मेडिकल कराने आए पुलिस कर्मियों को तीन घंटे तक इंतजार करना है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मी जब एक अपराध के मामले में आरोपितों का मेडिकल कराने पहुंचे। जारी फॉर्म पर डॉ. प्रवीण ठाकुर द्वारा पुलिस को सुबह 9.30 बजे से लेकर दोपहर 12.10 बजे तक सिविल अस्पताल बैरागढ़ में रोके रखा गया परन्तु मेडिकल नहीं किया गया। जब इस बारे में थाना प्रभारी द्वारा अस्पताल पहुंच कर देखा गया था, डॉक्टर ठाकुर नशे में थे, जिसकी शिकायत अस्पताल अधीक्षक डॉ. जे. के. जैन से की गई, तब जाकर मेडिकल हुआ। डॉ. ठाकुर पर आरोप है कि उन्होंने थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ के लिए अभद्र भाषा का भी उपयोग किया।

इस मामले में एक वीडिया में डॉ ठाकुर से अधीक्षक मामले में बात कर रहे हैं, जिस पर तैश में आकर डॉ ठाकुर कह रहे हैं’ आप दो कौड़ी के लोगों की बातों में आ रहे हैं।’ जिस पर अधीक्षक का कहना था ‘आप नशे में हैं।’ गुस्से में डॉक्टर ठाकुर कहते हैं ‘ हाँ में नशे में हूं आप मेरी एमएनसी कराई।’ अधीक्षक कहते हैं हां एमएनसी के लिए तो लिखूंगा। पीछे मुड़कर डॉक्टर कहते सुने जा रहे हैं ‘देखिए वीडिया बना रहे हैं’… यही क्लीपिंग खत्म हो जाती है। कहा जा रहा है ड्यूटी पर नशे की शिकायतें कई बार आ चुकी हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User