शराब के नशे में धुत थानेदार ने पड़ोसियों की 8 कार के शीशे फोड़े, मामला दर्ज

Tuesday, May 21, 2024 - 21:40
Updated: 2 years ago
0
शराब के नशे में धुत थानेदार ने पड़ोसियों की 8 कार के शीशे फोड़े, मामला दर्ज

जबलपुर (आरएनआई) छिंदवाड़ा जिले के चौरई थाने में पदस्थ थाना प्रभारी संजय भलावी नेसोमवार की रात को जबलपुर में जमकर हंगामा किया। शराब के नशे में धुत होकर संजय भलावी ने आकर्षण कॉलोनी में खड़ी 8 से 10 गाड़ियों के कांच को पत्थर मार कर फोड़ दिया। आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने तुरंत ही गौर पुलिस चौकी को इसकी सूचना दी इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारियों ने थाना प्रभारी का हाथ पकड़ कर उन्हें घर के अंदर किया।

जानकारी के मुताबिक संजय भलावी कल रात को ही छिंदवाड़ा से छुट्टी लेकर जबलपुर आए थे। बताया जा रहा है कि थाना प्रभारी ने इस कदर शराब की थी कि वहकर नहीं चला पा रहे थे। उन्हें लगा कि सड़क पर खड़ी कार के चलते उनकी कार कॉलोनी के अंदर नहीं जा पा रही है। इसके बाद संजय अपनी कार से उतरे और कॉलोनी में खड़ी 8 से 10 गाड़ियों पर पत्थर मारकर उनका कांच तोड़ दिया।

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए छिंदवाड़ा एसपी को रिपोर्ट भेजी है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User