सिद्ध चलेहड़ में एचआरटीसी बस और कार में टक्कर, पांच लोग घायल
अंब (आरएनआई)। हिमाचल प्रदेश के अंब उपमंडल के सिद्ध चलेहड़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस और एक मारुति कार के बीच आमने-सामने की टक्कर में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार सभी घायलों बैह-ढोंटा में आयोजित एक शोक सभा में शामिल होकर कार से अपने घर लौट रहे थे। मुबारिकपुर-भरवाईं मार्ग पर भरवाईं की ओर जा रही एचआरटीसी बस की सामने से आ रही कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।
घायलों की पहचान थड़ा निवासी ऊषा देवी, मनभरी, एकता देवी, रवि कुमार और चालक अनिल कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए सभी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने बताया कि घायलों का उपचार जारी है और मामले की छानबीन की जा रही है।
इसी दिन मुबारिकपुर क्षेत्र में एक अन्य सड़क हादसे में बाइक और कार की टक्कर में 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान दविंदर पुत्र कुलदीप कुमार निवासी लोअर भंजाल के रूप में हुई है। तलवाड़ा रोड पर हुई इस दुर्घटना के बाद उसे सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया गया। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



